Breaking News

लातेहार में नाबालिग छात्र ने की आत्महत्या:रात में मोबाइल देखने के बाद अपने कमरे में सोने गया था, सुबह फंदे से लटकी मिली लाश

Latehar : लातेहार जिले के सदर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक नाबालिग छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान केंद्रीय विद्यालय लातेहार के कक्षा 9वीं के छात्र शिवांश यादव (14 वर्ष), पुत्र मुसाफिर यादव के रूप में हुई है।

परिवार ने बताया कि गुरुवार रात शिवांश देर तक मोबाइल देखने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था। शुक्रवार सुबह जब परिजन उठे तो उन्होंने उसे फंदे से झूलता पाया। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

सूचना मिलने पर एएसआई कुबेर प्रसाद पोदार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ की।

एएसआई कुबेर प्रसाद ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल मामला स्पष्ट नहीं है और पुलिस विभिन्न पहलुओं की गहन जांच कर रही है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post