Breaking News

कोडरमा: पत्नी ने प्रेमी से करवाई पति की हत्या, एटीएम कार्ड भी सौंपा; खेल मैदान से बरामद हुई युवक की लाश

KODERMA : कोडरमा जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ पत्नी ने अपने प्रेमी और चचेरे भाई के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या करा दी। पुलिस ने बुधवार को इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी, उसके प्रेमी और चचेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया। मृतक की पहचान हड़ाही पंचायत के चमगुदो खुर्द निवासी 30 वर्षीय गोवर्धन साव उर्फ मोदी साव के रूप में हुई। गोवर्धन का शव तिलैया डैम ओपी क्षेत्र के सिंगारडीह खेल मैदान से बरामद किया गया था। हत्या पत्थर से कुचलकर की गई थी।

एसपी अनुदीप सिंह ने बताया कि मृतक गोवर्धन साव के खाते में दो माह पूर्व प्रोविडेंट फंड से 50 हजार रुपये आए थे। इस राशि को गोवर्धन ने अपनी पत्नी बबिता के खाते में ट्रांसफर कर दिया था। बबिता ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसने महिला समिति से लोन लिया था, जिसकी किस्त चुकाने के लिए उसने अपने प्रेमी अजय को एटीएम कार्ड सौंप दिया था। अजय ने इस कार्ड से दो बार 20-20 हजार रुपये निकालकर समिति को जमा भी किया था।

जांच में सामने आया कि घटना से एक दिन पूर्व बबिता ने अपने प्रेमी अजय को फोन पर पति की हत्या करने के लिए कहा। उसने अजय से कहा कि हत्या के बाद खाते में बचे हुए लगभग 10 हजार रुपये की जरूरत के अनुसार निकाल लेना। पुलिस के अनुसार, बबिता और अजय का प्रेम प्रसंग पिछले दो वर्षों से चल रहा था। दोनों के बीच नियमित बातचीत होती थी और समय-समय पर मुलाकात भी की जाती थी।

बताया जा रहा है कि गोवर्धन की शादी वर्ष 2016 में बबिता से हुई थी। शादी के बाद उनके दो छोटे बच्चे भी हुए। लेकिन पत्नी के अवैध संबंधों के चलते वैवाहिक जीवन में तनाव पैदा हो गया। बबिता के मुताबिक, उसने प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया। इसके बाद योजना बनाकर साजिश के तहत गोवर्धन की हत्या कर दी गई।

अब इस घटना के बाद गोवर्धन की मौत से परिवार पूरी तरह टूट चुका है। उसके दो छोटे मासूम बच्चे अब दादी और चाचा के सहारे हो गए हैं। गांव में इस घटना के बाद गम और आक्रोश का माहौल है। वहीं, पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post