Breaking News

गुमला में 18 वर्षीय युवक ने आत्महत्या की, अंबवा गांव में घर पर फांसी लगाई, प्रेम प्रसंग में सुसाइड की आशंका

Gumla: गुमला जिले के सदर थाना क्षेत्र के अंबवा गांव में गुरुवार देर रात एक 18 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान पन्नू सिंह के पुत्र त्रिलोक सिंह के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर गुमला थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। अचानक हुई इस घटना से गांव और परिवार में मातम छा गया है।

परिजनों के अनुसार, त्रिलोक सिंह ने घर के अंदर बेडशीट के सहारे फांसी लगाई। उस समय वह घर पर अकेला था। उसकी मां मवेशियों को लाने खेत गई हुई थीं और उसका भाई गांव में घूमने निकला था। जब मां मवेशियों के साथ वापस लौटीं तो उन्होंने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद पाया। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो उन्होंने ग्रामीणों को सूचना दी।

ग्रामीणों ने तुरंत घर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा तो भीतर का नजारा देखकर सभी दंग रह गए। त्रिलोक फंदे से झूल रहा था। आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी गई। परिवार का कहना है कि युवक का घर में किसी से विवाद नहीं हुआ था और न ही उसने हाल ही में किसी तरह की परेशानी साझा की थी। उसकी मौत से पूरा परिवार सदमे में है।

मृतक त्रिलोक सिंह गुमला बाईपास तर्री में वन विभाग द्वारा बनाए जा रहे पार्क में गार्ड के रूप में कार्यरत था। विश्वकर्मा पूजा की छुट्टी मिलने के कारण वह घर आया हुआ था। सामान्य दिनों में वह काम पर व्यस्त रहता था। परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि युवक शांत स्वभाव का था, लेकिन उसकी आत्महत्या के पीछे प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला हो सकता है। इस कोण से भी पुलिस जांच कर रही है।

पुलिस ने रात में ही गांव पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया और परिजनों के बयान दर्ज किए। शुक्रवार को सदर अस्पताल में मृतक का पोस्टमॉर्टम कराया गया और उसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। हालांकि अभी आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन प्रारंभिक जांच में प्रेम संबंधों की बात सामने आ रही है। पुलिस ने कहा है कि सभी पहलुओं से जांच की जाएगी ताकि सच्चाई सामने आ सके।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post