Khunti: खूंटी जिले के खूंटी थाना क्षेत्र अंतर्गत कालामाटी से नेहाल डीह जाने वाले रास्ते में पड़ने वाला टोंगरी में आज एक विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया जिसमें आठ से दस गांव के ग्राम प्रधान सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित हुए। 
विशेष ग्राम सभा बुलाने का मुख्य उद्देश्य था कि इस क्षेत्र में बीते कुछ दिनों के भीतर कई बड़े अपराध हुए है जिसमें सबसे बड़ा घटना उस क्षेत्र के लड़कियों/महिलाओं के साथ मनचलों द्वारा छेड़छाड़ की घटना है, ग्रामीण बताते है कि उस क्षेत्र में जंगल झाड़ से रास्ता गुजरता है जो बीच में सुनसान पड़ता है जिसका फायदा उठाते हुए मनचलों द्वारा अकेली लड़कियों खासकर छात्राओं से एवं महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया जाता है।
दूसरी सबसे बड़ी घटना है कि उस क्षेत्र से गुजरने वाले राहगीरों से हथियार बंद लुटेरे अकेले पाकर उनसे लूटपाट करता है विरोध करने पर उससे मारपीट भी करता है। 
उस क्षेत्र के ग्रामीणों का पालतू जानवरों को भी चुरा ले जाता है जिसमें मुख्य रूप से खस्सी की चोरी होती है जो किसानों का एक कीमती पालतू जानवर होता है जिसे चोर चुरा ले जाता है।
इसके अलावा उस क्षेत्र के जिस गांव में सड़क किनारे वाहन खड़ी रहती है उससे बैटरी और घर के बाहर में लगाए गए समर सेबुल से मोटर पम्प को निकाल लेता है इसके साथ साथ गांव में लगाए गए सोलर वॉटर पम्प का मोटर व सोलर प्लेट को भी चुरा ले जाता है।
इस संबंध में फुदी पंचायत की मुखिया अनिमा कच्छप ने बताया कि इस क्षेत्र की घटना को लेकर पुलिस प्रशासन को सूचित किया गया था जिसके बाद यह आश्वासन मिला था कि क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी साथ हीं अपराधियों की धरपकड़ के लिए भी कार्रवाई की जाएगी। लेकिन आश्वासन सिर्फ आश्वासन हीं रह गया।

वहीं जानकारी देते हुए कलामाटी के ग्राम प्रधान गंगू पाहन ने बताया कि अब इस घटना से परेशान होकर हमलोगों ने खुद का सुरक्षा खुद करने का फैसला किया है अब उस आसपास के ग्रामीण अपने गांव की सुरक्षा के लिए अब खुद से हीं (रात्रि प्रहरी)रात में पहरा करने का कार्य शुरू कर दिया है। 
इसी को लेकर आज कलामाटी के टुंगरी में आसपास के लगभग आठ से दस गांव के ग्राम प्रधान सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित हुए।



