Breaking News

हजारीबाग में दो लूट कांड का खुलासा: CSP सेंटर और माइक्रोफाइनेंस कंपनी से लूट के 4 आरोपी गिरफ्तार

Hazaribagh: हजारीबाग पुलिस ने कटकमदाग थाना क्षेत्र में हुई दो अलग-अलग लूट की वारदातों का सफलतापूर्वक खुलासा किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि 9 सितंबर को डामोडीह स्थित CSP सेंटर में तीन अपराधियों ने महिला संचालिका खिलवंती कुमारी से 2 लाख 52 हजार रुपए लूटे। इसके अलावा, आरोपियों ने दो एटीएम कार्ड, तीन पासबुक, दो चेक, CSP सेंटर का आईडी कार्ड और मोबाइल चार्जर भी ले गए।

दूसरी वारदात 25 जुलाई को हुई थी। इसमें मिडलैंड माइक्रोफाइनेंस लिमिटेड के कलेक्शन मैनेजर से 56 हजार रुपए लूटे गए। गिरफ्तार आरोपियों ने दोनों वारदातों में शामिल होने की बात स्वीकार की है।

गिरफ्तार आरोपियों में अंकित कुमार, प्रवीण कुमार, सुजीत कुमार गिरी और लक्ष्मण पासवान शामिल हैं। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर एक देसी कट्टा, दो मोटरसाइकिल और 39,500 रुपए नगद बरामद किए हैं।

एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि सभी आरोपियों का आपराधिक इतिहास है और हजारीबाग के विभिन्न थानों में इनके खिलाफ मामले दर्ज हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post