Dhanbad: धनबाद शहर के वासेपुर में मंगलवार को NIA और ATS की टीम ने शाहबाज अंसारी के घर पर बड़ी छापेमारी की। जांच में बैंक मोड़ थाना पुलिस भी टीम के साथ मौजूद रही। शाहबाज अंसारी का घर जब्बार मस्जिद के पास स्थित है।
स्थानीय पुलिस घर के बाहर तैनात की गई है, जबकि NIA और ATS की टीम घर के अंदर जांच में जुटी हुई है।
सूत्रों के अनुसार, घर से भारी मात्रा में कैश बरामद हुआ है। अधिकारियों ने कैश की गिनती के लिए कैश काउंटिंग मशीन भी घर में ले जाया।
अभी तक इस कार्रवाई के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि यह मामला टेरर फंडिंग से जुड़ा हो सकता है। पुलिस अधिकारी फिलहाल किसी भी जानकारी को सार्वजनिक करने से बच रहे हैं।
बताते चलें कि वासेपुर में कुछ दिन पहले भी झारखंड एटीएस और दिल्ली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की थी।



