Breaking News

हजारीबाग में मुठभेड़: एक करोड़ का इनामी नक्सली सहदेव सोरेन समेत 3 ढेर, AK-47 बरामद; 2 जवान घायल

Hazaribagh : हजारीबाग जिले के गोरहर थाना क्षेत्र के पाती पिरी जंगल में सोमवार को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ हुई। इसमें नक्सली संगठन की केंद्रीय समिति का सदस्य सहदेव सोरेन उर्फ परवेश मारा गया। उस पर सरकार ने एक करोड़ रुपए का इनाम घोषित किया था।

सहदेव सोरेन झारखंड और बिहार के कई जिलों में सक्रिय था और सुरक्षा एजेंसियां लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थीं। मुठभेड़ में कोबरा 209 और हजारीबाग पुलिस की संयुक्त टीम ने हिस्सा लिया।

मुठभेड़ में दो जवान भी घायल हो गए। इनमें अजय भौमिक (असम निवासी) और सुब्रतो विश्वास (पश्चिम बंगाल निवासी) शामिल हैं। दोनों को पहले बरही अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज मिला, बाद में बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया।

सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ में रघुनाथ हेंब्रम को भी ढेर कर दिया, जो बिहार-झारखंड विशेष क्षेत्र समिति का सदस्य था। उस पर 25 लाख रुपए का इनाम घोषित था। तीसरा मारा गया नक्सली बीरसेन गंझू उर्फ रामखेलावन था। वह क्षेत्रीय समिति का सदस्य था और उस पर 10 लाख रुपए का इनाम था।

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मौके से एके-47 समेत कई आधुनिक हथियार बरामद किए हैं। हजारीबाग एसपी अंजनी अंजन ने इसे सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता बताते हुए कहा कि नक्सलियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। पूरे इलाके में सर्च अभियान तेज कर दिया गया है।

तीनों नक्सली लंबे समय से बिहार-झारखंड की सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय थे और कई बड़ी घटनाओं में शामिल रहे थे। उनकी मौत से नक्सली संगठन को बड़ा झटका लगा है और पुलिस का दबदबा और मजबूत होने की उम्मीद है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post