Breaking News

धनबाद में नकली किन्नरों की पिटाई: राहगीरों और ट्रक चालकों से वसूली करते थे, असली किन्नरों ने सिखाया सबक

Dhanbad : धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के जीटी रोड पर रविवार देर रात हंगामा हो गया। असली किन्नरों ने नकली किन्नरों की पकड़कर जमकर पिटाई कर दी। आरोप है कि ये युवक कई दिनों से किन्नर बनकर राहगीरों और ट्रक चालकों से वसूली और लूटपाट कर रहे थे।

झारखंड प्रदेश किन्नर बोर्ड की धनबाद जिला सदस्य श्वेता किन्नर दर्जनों साथियों के साथ मौके पर पहुंचीं। जैसे ही असली किन्नर वहां पहुंचे, नकली किन्नर घबराकर भागने लगे और कुछ होटल-ढाबों में छिप गए। उन्हें पकड़कर बाहर निकाला गया और पीटा गया। इस दौरान जीटी रोड पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

श्वेता किन्नर ने बताया कि स्थानीय लोगों से लगातार शिकायत मिल रही थी कि कुछ युवक नकली किन्नर बनकर किसान चौक, पंडुकी और खरनी मोड़ पर राहगीरों से जबरन पैसे वसूलते थे। कई बार मोबाइल और रुपए भी छीन लेते थे। इससे असली किन्नर समाज की छवि धूमिल हो रही थी।

जानकारी के अनुसार, नकली किन्नरों का ठिकाना किसान चौक से जोड़ापीपल और लोहार बरवा के बीच था। रात होते ही दर्जनों युवक नकली बाल और मेकअप लगाकर किन्नर के वेश में पहुंचते और खासतौर पर यात्रियों व ट्रक चालकों को परेशान करते।

बरवाअड्डा थाना प्रभारी रजनीकांत पांडेय ने बताया कि पकड़े गए लोगों को थाना लाया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है और लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post