Breaking News

जेपीपी की केंद्रीय टीम का विस्तार, कई नए पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी।

Ranchi: झारखंड पीपुल्स पार्टी (जेपीपी) की एक महत्वपूर्ण बैठक राजधानी रांची स्थित राजकीय अतिथिशाला में केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में संगठन को मजबूत करने और राज्यभर में पार्टी की सक्रियता बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के दौरान पार्टी की केंद्रीय टीम का विस्तार करते हुए कई नए चेहरों को अहम जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इसमें –

1. सुबोध कुमार दांगी को केंद्रीय प्रवक्ता बनाया गया।

2. रवि पीटर को संगठन सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।

3. धरम दयाल साहू को सचिव नियुक्त किया गया।

4. बहा लिंडा को भी सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई।

5. प्रदीप खलखो को मीडिया प्रभारी बनाया गया।

6. अरुण कुमार को लीगल सेल का दायित्व सौंपा गया।

इस अवसर पर अध्यक्ष सूर्य सिंह बेसरा ने कहा कि संगठन को व्यापक स्तर पर मजबूत करने की दिशा में यह नियुक्तियां की गई हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि नए पदाधिकारियों की नियुक्ति से पार्टी के कार्यों में और तेजी आएगी तथा जन-जन तक जेपीपी की विचारधारा और नीतियों को पहुंचाने में सहयोग मिलेगा।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आने वाले समय में जेपीपी राज्य के विभिन्न जिलों में संगठनात्मक बैठकों का आयोजन करेगी ताकि कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जा सके और स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जा सके।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post