Breaking News

सीएम हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि, झारखंड आंदोलनकारी स्व. दुर्गा सोरेन की जयंती पर प्रतिमा पर किया पुष्प अर्पित।

Ranchi: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड आंदोलन के अगुवा नेता, महान क्रांतिकारी और योद्धा स्व. दुर्गा सोरेन की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने बड़े भाई और मार्गदर्शक की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके संघर्षों को याद किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. दुर्गा सोरेन का जीवन झारखंड की अस्मिता, सम्मान और पहचान की लड़ाई को समर्पित रहा। उन्होंने कहा – “मेरे मार्गदर्शक आदरणीय दादा स्व. दुर्गा सोरेन जी की जयंती पर शत-शत नमन। झारखंड आंदोलन और राज्य निर्माण में आपका योगदान सभी को हमेशा प्रेरित करता रहेगा।”

सीएम ने आगे कहा कि झारखंड आंदोलन के इतिहास में स्व. दुर्गा सोरेन का नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखा गया है। उनका त्याग, संघर्ष और बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनारहेगा।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनके प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए “वीर दुर्गा सोरेन अमर रहें, झारखंड के वीर आंदोलनकारी अमर रहें, जय झारखंड” का नारा भी लगाया।

गौरतलब है कि स्व. दुर्गा सोरेन न केवल झारखंड आंदोलन के प्रमुख सेनानी थे, बल्कि आदिवासी समाज के अधिकारों और झारखंड की अलग पहचान की लड़ाई में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। उनका जीवन और संघर्ष आज भी झारखंड की राजनीति और समाज में प्रेरणा का आधार है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post