Breaking News

सांसद कालीचरण मुंडा ने सिमडेगा में लिया जमीनी हालात का जायजा, वन प्रमंडल पदाधिकारी और सिविल सर्जन से की अलग-अलग बैठकें

Simdega: खूँटी लोकसभा के सांसद कालीचरण मुंडा अपने दो दिवसीय प्रवास पर सिमडेगा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जिले में वन्यजीवों के उत्पात और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठकें कीं।

सबसे पहले सिमडेगा वन प्रमंडल पदाधिकारी शशांक शेखर ने सांसद से मुलाकात की। इस दौरान जिले में हाथियों के उत्पात और उससे प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर विस्तार से चर्चा हुई। सांसद मुंडा ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि हाथी पीड़ित परिवारों को तत्काल लाभ पहुंचाया जाए। साथ ही प्रभावित इलाकों में नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसलिए रेंजर समय-समय पर हाथियों से बचाव की सामग्री ग्रामीणों तक पहुँचाएँ और लोगों को सतर्क भी करें।

इसके बाद सांसद कालीचरण मुंडा ने सिविल सर्जन से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। सांसद ने विशेष रूप से एम्बुलेंस की उपलब्धता और उनकी कार्यप्रणाली पर विस्तृत रिपोर्ट प्राप्त की।

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं, चिकित्सकों एवं चिकित्सा कर्मियों की तैनाती और ग्रामीण क्षेत्रों में इलाज की सुविधा की भी समीक्षा की।

सांसद मुंडा ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएँ आम जनता से सीधे जुड़ी हुई हैं, इसलिए इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सिविल सर्जन को स्पष्ट निर्देश दिया कि एम्बुलेंस सेवा सुचारु रूप से चले और मरीजों को समय पर बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post