Breaking News

लगातार बारिश से धंस गया कच्चा मकान, बाल-बाल बचे बुजुर्ग, परिवार बेघर।

Khunti: खूंटी प्रखण्ड क्षेत्र के बिरहु पंचायत अंतर्गत रेवा गांव में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। स्व. मागो मुंडा का कच्चा मकान लगातार हो रही मूसलधार बारिश के कारण अचानक धंस गया। हादसा सुबह करीब आठ बजे हुआ।

जानकारी के अनुसार, घर धंसने के कुछ ही देर पहले परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने काम से बाहर निकले थे। इसी दौरान घर में मौजूद एक बुजुर्ग मलबे में दबते-दबते बच गए और बाल-बाल अपनी जान बचा पाए।

स्व. मागो मुंडा की पत्नी सरानी मुंडाईन (लगभग 33 वर्ष) और उनके तीन छोटे-छोटे बच्चों को अब हादसे के बाद रिश्तेदारों के घर शरण लेनी पड़ी है। बरसात के मौसम में घर धंस जाने से परिवार पूरी तरह बेघर हो गया है और बेहद कठिन परिस्थिति का सामना कर रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि कच्चा मकान पहले से ही बारिश के कारण कमजोर हो गया था। लेकिन गुरुवार रात से हो रही लगातार तेज बारिश ने घर की दीवार और नींव को कमजोर कर दिया, जिसके बाद शुक्रवार सुबह अचानक पूरा मकान धंस गया।

फिलहाल इस हादसे के बाद भी परिवार को किसी तरह की तत्काल राहत या सहायता उपलब्ध नहीं हो पाई है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन को जल्द से जल्द पीड़ित परिवार को सहायता मुहैया करानी चाहिए, ताकि वे फिर से सुरक्षित ढंग से रह सकें।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post