Breaking News

लातेहार में ट्रैक्टर और चेचिस की टक्कर: मजदूर की मौत, महिला गंभीर रूप से घायल

Latehar: एनएच-39 सड़क पर किनामाड़ के पास सोमवार को ट्रैक्टर और चेचिस की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि ट्रैक्टर सवार एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

मृतक मजदूर की पहचान लातेहार दुगिला निवासी विनोद उरांव के रूप में हुई है। वहीं, घायल महिला रेशमा देवी का दाहिना हाथ और पैर बुरी तरह टूट गया है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नगर पंचायत का ट्रैक्टर कचरा लेकर लौट रहा था, तभी सामने से आ रही चेचिस ने तेज रफ्तार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर और चेचिस दोनों के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

ट्रैक्टर चालक मुंगेश्वर उरांव हादसे में बाल-बाल बच गया। वहीं चेचिस चालक टक्कर के बाद वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार महतो दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इधर, गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रांची रिम्स रेफर कर दिया।

इस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों ने कहा कि एनएच-39 पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार आए दिन दुर्घटनाओं का कारण बन रही है और प्रशासन को सख्त कदम उठाने चाहिए।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post