Breaking News

समापन मैच में बानो काल ब्रदर्स 2-1 से विजयी, विधायक सुदीप गुड़िया बोले – “बानो को आदर्श प्रखंड और तोरपा को आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाया जाएगा”

Simdega (Bano): प्रखंड क्षेत्र के केवेटांग मैदान में फुटबॉल महाकुंभ 2025 का समापन सोमवार को किया गया। चार दिवसीय इस प्रतियोगिता के फाइनल मैच में काल ब्रदर्स बानो ने एलएफसी डोलडाड़ी को रोमांचक मुकाबले में 2-1 से हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया।

फाइनल मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया, विशिष्ट अतिथि झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनिल लुगुन, बिंतुका मुखिया प्रिति बुढ़ और थाना प्रभारी सोनू कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। खेल का उद्घाटन विधायक सुदीप गुड़िया और अनिल लुगुन ने फुटबॉल को फ्री किक मारकर किया।

मुख्य अतिथि सुदीप गुड़िया ने खिलाड़ियों और दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल आपसी प्रेम, भाईचारे और अनुशासन को मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि बानो को आदर्श प्रखंड और तोरपा को आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही खिलाड़ियों से आह्वान किया कि वे खेल और पढ़ाई दोनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर माता-पिता और क्षेत्र का नाम रोशन करें।

विशिष्ट अतिथि मुखिया अनिल लुगुन ने कहा कि सिमडेगा और बानो खेलों के क्षेत्र में हमेशा अग्रणी रहे हैं। ऐसे आयोजन से ग्रामीण खिलाड़ियों को आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है। थाना प्रभारी सोनू कुमार ने खिलाड़ियों से अनुशासन और मेहनत के साथ खेल में करियर बनाने की अपील की।

बिंतुका मुखिया प्रिति बुढ़ ने दोनों टीमों को शुभकामनाएं दीं और विधायक को क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराते हुए समाधान का अनुरोध किया। कार्यक्रम में झामुमो जिला सोशल मीडिया प्रभारी सह युवा मोर्चा उपाध्यक्ष राहुल केशरी, विधायक प्रतिनिधि अरमान तोपनो, चंदन ठाकुर, अनुज गुड़िया समेत कई जनप्रतिनिधि और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

फुटबॉल महाकुंभ 2025 को सफल बनाने में युवा खेल समिति केवेटांग के अध्यक्ष सुदर्शन सुरिन, उपाध्यक्ष पौलुस कंडुलना, सचिव जेमन पाहन, कोषाध्यक्ष मनीष हेमरोम समेत कई स्थानीय युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन समिति ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

समापन अवसर पर विजेता टीम को ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों और दर्शकों ने इस प्रतियोगिता को बेहद सराहा और कहा कि ऐसे आयोजन से गांव और प्रखंड स्तर पर खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलता है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post