Breaking News

उपराष्ट्रपति पद के लिए INDIA गठबंधन के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी रांची पहुंचे, समर्थन को लेकर हुई अहम बैठक

Ranchi: आगामी उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर INDIA गठबंधन ने अपनी रणनीति तेज कर दी है। इसी कड़ी में गठबंधन की ओर से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी शनिवार को रांची पहुंचे। रांची आगमन के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ कांग्रेस और झामुमो (झारखंड मुक्ति मोर्चा) के सांसदों तथा गठबंधन के अन्य नेताओं से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री आवास में आयोजित इस बैठक में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रेड्डी ने झारखंड के सांसदों से मुलाकात कर समर्थन मांगा। बैठक के दौरान खूंटी से कांग्रेस सांसद कालीचरण मुंडा भी मौजूद रहे। इसके अलावा झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी के. राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो भी इस महत्वपूर्ण चर्चा में शामिल हुए।

सूत्रों के अनुसार, बैठक में उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर INDIA गठबंधन की साझा रणनीति पर विचार-विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गठबंधन के प्रत्याशी को हरसंभव समर्थन देने का भरोसा दिलाया। वहीं, कांग्रेस और झामुमो के सांसदों ने भी एकजुटता दिखाते हुए कहा कि गठबंधन की मजबूती और विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए वे पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

उल्लेखनीय है कि बी. सुदर्शन रेड्डी सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश रहे हैं और उन्हें INDIA गठबंधन की ओर से उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनाया गया है। उनका यह झारखंड दौरा चुनाव से पहले समर्थन जुटाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

 

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि झारखंड में कांग्रेस और झामुमो के पास पर्याप्त संख्या बल होने के कारण बी. सुदर्शन रेड्डी को यहाँ से मजबूत समर्थन मिलेगा। गठबंधन के नेताओं की सक्रियता यह भी दर्शाती है कि उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर विपक्ष पूरी गंभीरता से लामबंद है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post