Breaking News

खूंटी में राष्ट्रीय खेल दिवस पर दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

Khunti: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खूंटी स्थित बिरसा कॉलेज परिसर के स्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन खूंटी विधायक रामसूर्या मुंडा, जिला खेल पदाधिकारी एवं अन्य द्वारा  संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस मौके पर जिला खेल पदाधिकारी ने विधायक का स्वागत किया।

विधायक रामसूर्या मुंडा ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार लगातार खेल प्रतिभाओं को अवसर प्रदान करने के लिए ऐसे आयोजनों को प्रोत्साहित करती है। उन्होंने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि रोजगार और करियर का भी महत्वपूर्ण मार्ग है। खूंटी के कई खिलाड़ियों ने राज्य और देश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है।

उन्होंने विश्वास जताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल सुविधाएं उपलब्ध होने से और अधिक प्रतिभाशाली खिलाड़ी सामने आएंगे। विधायक ने कहा कि खूंटी के खिलाड़ी भविष्य में देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी क्षेत्र का परचम लहराएंगे।

कार्यक्रम में खेल संघ खूंटी के उपाध्यक्ष नमजन, विधायक प्रतिनिधि डिक्सन पूर्ति, नोथरोथ पूर्ति सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post