Breaking News

तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया और झामुमो जिला अध्यक्ष ज़ुबैर अहमद ने दी रामदास सोरेन को श्रद्धांजलि

KHUNTI : तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया और झामुमो खूंटी जिला अध्यक्ष ज़ुबैर अहमद स्वर्गीय रामदास सोरेन के संस्कार भोज में हुए शामिल,उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया और झामुमो खूंटी जिला अध्यक्ष ज़ुबैर अहमद ने जमशेदपुर के घोड़ाबांधा में आज झारखंड आंदोलन के प्रणेता झारखंड राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री स्व. रामदास सोरेन जी के श्राद्ध संस्कार में शामिल होकर उन्हें नमन कर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।इस अवसर पर परिजनों से मिलकर सांत्वना दी और ईश्वर से प्रार्थना की कि उन्हें यह अपार दुख सहन करने की शक्ति मिले। स्वर्ग रामदास सोरेन के धर्मपत्नी,उनके बेटे और परिजनों से मुलाकात की और उनका ढांढ़स बंधाया

मौके पर तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि स्व. सोरेन जी का सहज व्यक्तित्व,सादगीपूर्ण आचरण और जनसेवा के प्रति उनकी निष्ठा हमेशा याद की जाएगी। उनकी स्मृतियाँ हमारे दिलों में सदैव जीवित रहेंगी। उन्होंने कहा कि स्वर्ग रामदास सोरेन जी केवल एक राजनेता नहीं बल्कि झारखंड आंदोलन के एक महान योद्धा थे उनके निधन से राज्य को अपूर्ण क्षति हुई है। भले ही उनका पार्थिव शरीर पंचतत्व बिलियन हो गया है लेकिन उनकी यादें सदा हमारे साथ रहेंगे।समस्त झारखंड वासी उन्हें कभी नहीं भूल पाएंगे।वे झारखंड वासियों के दबे कुचले गरीब गुरबा के आवाज थे।बचपन से ही उन्होंने समाज सेवा को अपना मार्ग चुना।अपने क्षेत्र में भी मांझी बाबा के नाम से जाने जाते थे। ग्राम प्रधान से उनका राजनीतिक सफर प्रारंभ हुआ और वे तीन बार विधायक और मंत्री तक का सफर तय किया।स्वर्गीय श्री सोरेन बहुत ही सरल सहज और मृदु भाषी थे।ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।

झामुमो खूंटी जिला अध्यक्ष ज़ुबैर अहमद ने कहा कि स्वर्गीय रामदास सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा के सबसे वरिष्ठ और प्रमुख नेताओं में से एक थे झारखंड राज्य की राजनीति में उनका महत्वपूर्ण योगदान था।झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपना अभिभावक को दिया है।श्री सोरेन ने समाज और प्रदेश के लिए उल्लेख ने कार्य किए थे, समस्त रजवासियों को उनकी कमी हमेशा महसूस होगी। स्वर्गीय रामदास सोरेन की सरल सहज और सुलभ उपलब्ध रहने वाले नेता थे। सेवा संघर्ष और सादगी के मिसाल थे रामदास सोरेन।

इस अवसर पर झामुमो बानो प्रखंड सचिव अमित बडिंग,अरमान तोपनो ,फुल अहमद सहित अनेक वरिष्ठ नेता एवं समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post