Breaking News

दिवंगत मंत्री रामदास सोरेन को सीएम हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि, संस्कार भोज में पत्नी कल्पना संग हुए शामिल

Jamshedpur: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को अपनी धर्मपत्नी एवं गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के साथ जमशेदपुर के घोड़ाबांधा पहुंचे। यहां उन्होंने राज्य के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री रहे स्वर्गीय रामदास सोरेन के संस्कार भोज में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत मंत्री की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से भेंट कर गहरी संवेदना व्यक्त की।

इस दौरान मुख्यमंत्री और विधायक कल्पना सोरेन ने स्वर्गीय रामदास सोरेन की पत्नी सूरजमनी सोरेन, पुत्र सोमेश चंद्र सोरेन सहित अन्य परिजनों से मुलाकात की और ढांढस बंधाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुजी (शिबू सोरेन) के निधन के कुछ ही समय बाद रामदास सोरेन का आकस्मिक निधन होना राज्य के लिए एक बड़ी क्षति है। उन्होंने इसे अपूरणीय बताया।

उन्होंने कहा कि राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से दिवंगत मंत्री रामदास सोरेन के चाहने वाले, समर्थक और रिश्तेदार आज यहां पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। यह उनकी लोकप्रियता और योगदान का प्रमाण है।

कार्यक्रम के दौरान पूरे वातावरण में शोक और भावनात्मक माहौल रहा। मुख्यमंत्री और विधायक कल्पना सोरेन ने भरोसा दिलाया कि इस कठिन घड़ी में राज्य सरकार परिजनों और समर्थकों के साथ खड़ी है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post