Breaking News

खूंटी में कांग्रेस की सियासी हलचल तेज, संगठन सुदृढ़ करने को हुई अहम बैठक

Khunti: झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू आज खूंटी दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं संग संगठन को मजबूत करने को लेकर लंबी चर्चा की। इस दौरान उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को आगामी रणनीति और संगठनात्मक मजबूती के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, खूंटी सांसद कालीचरण मुंडा, कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, विधायक दल के उपनेता व खिजरी विधायक राजेश कच्छप, कोलेबिरा विधायक नमन बिक्सल कोंगाड़ी, पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख और वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रदीप बालमुचू विशेष रूप से मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने कहा कि पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आम जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझना होगा और उन्हें सरकार तक पहुंचाना होगा। राजू ने पार्टी के हर स्तर के नेताओं को आपसी समन्वय बनाकर एकजुट होकर काम करने की अपील की।

प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं को उत्साहित करते हुए कहा कि कांग्रेस संगठन झारखंड में और मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता और जनता के मुद्दों पर उनकी सक्रियता ही कांग्रेस की ताकत है।

बैठक में मौजूद सांसद और विधायकों ने भी अपने-अपने क्षेत्र की राजनीतिक स्थिति और जनता की समस्याओं पर विचार साझा किए। वहीं, पार्टी नेताओं ने कहा कि संगठनात्मक मजबूती और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी ही आने वाले चुनावों में कांग्रेस को लाभ दिला सकती है।

खूंटी में आयोजित इस बैठक को पार्टी की दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि इस दौरान न सिर्फ संगठन को लेकर समीक्षा हुई बल्कि आगामी चुनावी रणनीति को लेकर भी संकेत दिए गए।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post