Breaking News

बकसपुर में हाथी हमले से मां-बेटे की मौत, तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस

KHUNTI/कर्रा। कर्रा प्रखंड के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के बकसपुर गांव स्थित रेलवे स्टेशन टोली में बीती रात जंगली हाथियों ने कहर बरपाया। बुधवार देर रात लगभग एक बजे हाथियों के हमले में एक घर ध्वस्त हो गया। मलबे में दबकर 28 वर्षीय एतवारी बारला और उसका चार वर्षीय पुत्र तुलसी बारला की मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर है।

घटना की जानकारी मिलने पर गुरुवार को तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया बकसपुर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और मृतकों के परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की। विधायक ने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा झामुमो परिवार प्रभावित परिवार के साथ खड़ा है।

विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि मां-बेटे की असमय मौत की भरपाई संभव नहीं है, लेकिन प्रभावित परिवार को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया कि पीड़ित परिवार को हर जरूरी सुविधा उपलब्ध कराई जाए और उनके कार्यों में किसी तरह की दिक्कत न हो।

घटना में घायल एक बच्ची को बेहतर इलाज दिलाने के लिए विधायक ने सिविल सर्जन खूंटी से बातचीत कर गाड़ी की व्यवस्था की और उसे सदर अस्पताल भेजवाया। इसके साथ ही प्रभावित परिवार को तत्काल राहत स्वरूप सूखा राशन भी उपलब्ध कराया गया।

विधायक ने कहा कि जितने भी घर क्षतिग्रस्त हुए हैं, उनके परिवारों को पंचायत भवन में अस्थायी आश्रय उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवारों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा।

इस दौरान मौके पर थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार, मुखिया पूनम बारला, राहुल केशरी, विनोद उरांव, अरमान तोपनो, छत्री हेमरोम, शंभू शर्मा, भोला साहू, बिमल तोपनो समेत कई ग्रामीण और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post