Breaking News

धरती पुत्र, किसान पुत्र हेमंत सोरेन, धान के खेत में खेती किसानी का जानकारी लेते दिखे।

Ranchi: दिसोम गुरु शिबू सोरेन के निधन के बाद से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इन दिनों अपने पैतृक गांव (आवास) रामगढ़ जिले के नेमरा में हैं, जहां गुरु जी के श्राद्ध कार्यक्रम पूर्ण कराने की तैयारी चल रही है।

हालांकि इन सभी कार्यों बीच सीएम को जैसे ही थोड़ा वक्त मिला वैसे हीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने धान के खेत की ओर निकल पड़े। जहां उन्होंने खेत में पहुंच कर धान रोपनी कर रही महिलाओं व खेत में काम कर रहे सभी मजदूरों से मुलाकात कर उनसे बातचीत किया और धान रोपाई से जुड़ी जानकारी ली।

सीएम खुद हाथ में एक डंडा लिये खेत के बीच बने पगडंडियों और धान रोपाई हेतु तैयार किए गये कीचड़ वाले खेतों में चलते नजर आये, जहां उन्होंने अपने खेतों की जानकारी के साथ साथ धान के फसल लगाने वाले गांव के अन्य किसानों के बारे में जानकारी ली। इसलिये हमने लिखा धरती पुत्र, किसान पुत्र हेमंत सोरेन।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post