Breaking News

कर्रा में मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस।

खूंटी: कर्रा प्रखंड के नगर भवन में शनिवार को सरना जागृति एवं विकास मंच कर्रा व संयुक्त पड़हा समिति कर्रा के द्वारा प्रखंड स्तरीय विश्व आदिवासी दिवस सादगी के साथ मनाया गया. वही झारखंड के वीर क्रांतिकारी सपूत सह भगवान बिरसा मुंडा, मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा, दिशोम गुरू शिबू सोरेन, सिद्धू-कान्हू, गया मुंडा तेलंगा खाड़िया, रामदयाल मुंडा व लड़ाऊ कच्छप कि तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित करके कार्यक्रम का शुरुआत किया गया।

जिसके बाद झारखंड अगुवा सह पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के श्रद्धांजलि देते हुए नगर भवन से शांति पूर्ण तरीके मौन जुलूस निकाला गया जो कि कर्रा मस्जिद चौक से थाना चौक कर्रा होते ब्लॉक परिसर पहुंच कर भगवान बिरसा मुंडा कि प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. और शिबू सोरेन जी कि आत्मा कि शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। जिसके बाद जुलूस फिर से नगर भवन कर्रा पहुंचकर सभा के रूप में परिवर्तित हो गया।

जिसमें वक्ताओं ने विश्व आदिवासी दिवस, आदिवासी परम्परा, वेशभूषा, खान-पान संबंधी, झारखंड के महापुरुषों के जीवनी, झारखंड आंदोलन में एनी होरो के योगदान, जल जंगल जमीन कि लड़ाई, पत्थर खदान, बालू घाट, जमीन को बचाने के लिए लड़ी गयी लड़ाई पर विस्तृत जानकारी दिया गया। कार्यक्रम का संचालन जयमंगल मुंडा व धन्यवाद ज्ञापन सनिका मुंडा द्वारा किया गया।

इस मौके पर आदिवासी धर्म अगुवा छुनकू मुंड़ा, जिला परिषद अध्यक्ष मसीह गुड़िया, सनिका मुंडा, शिबू होरो, सुनील होरो, सनिका संगा ,रामसिंह भगत, चंदा पहान, एतवा हेरेंज, बमरजा मुखिया अनूप कुजूर, कर्रा मुखिया रश्मि लकड़ा, मेहा मुखिया अजय खलखो, कुदलुम मुखिया संदीप हेरेंज, फ्रेंकलिन धान, भिमसेन कैथा, बेनेदिक्त धान, गुडुवा हेरेंज, सफीरा कुजूर, जिता मिंज, संदीप संगा ललिता कच्छप, बिरसा संगा, विजय होरो, रोहित मुंड़ा, दुखिया संगा, फागू लकड़ा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post