Breaking News

नक्सलियों का तांडव एक को गोली मारकर की हत्या,JCB सहित अन्य वाहनों को जलाया।

लातेहार: जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र के ओरसापाट गांव में बुधवार की रात नक्सलियों ने जमकर तांडव मचाया जिसमें निर्माण कार्य करा रहे मुंशी को गोली मारी साथ हीं जेसीबी मशीन को किया आग के हवाले।

जानकारी के अनुसार बुधवार रात लगभग दस बजे 8 से 10 की संख्या में नक्सली लातेहार जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र के ओरसापाट गांव पहुंचे थे जहां नक्सलियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगे जेसीबी मशीन सहित एक अन्य वाहनों में आग लगा दी जिसमें की जेसीबी पूरी तरह से जलकर राख हो गई जबकि एक अन्य वाहन भी जला है।

इस बड़े हमले में नक्सलियों ने सड़क निर्माण में लगे 2 वाहनों को आग के हवाले करने के साथ साथ काम का देख रेख कर रहे रहे मुंशी मोहम्मद अयूब की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि जिस जगह पर घटना घटी है उससे कुछ हीं दूरी पर मुंशी अयूब का घर है जहां से नक्सलियों ने मुशी मोहम्मद अयूब को पकड़ कर लाया और पहले उसकी पिटाई की फिर उसे गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही अयूब की मौत हो गयी।

फिलहाल इस पूरे वारदात को लेकर पुलिस टीम ने मोर्चा संभाल लिया है और नक्सलियों के विरुद्ध कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post