Breaking News

शहीद सुनील धान को श्रद्धा सुमन अर्पित करने पहुंचे विधायक सुदीप गुड़िया,परिजनों को हर संभव मदद करने का दिया आश्वासन।

खूंटी: शहीद सुनील धान को श्रद्धा सुमन अर्पित करने पहुंचे तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया जहां उन्होंने शहीद के समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित किया जिसके बाद विधायक सुदीप गुड़िया ने शहीद के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया साथ हीं उन्हें हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।

बताते चलें की झारखण्ड पुलिस द्वारा नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है जहां पश्चिम सिंहभूम जिला के सुरक्षा बलों द्वारा एक गुप्त सूचना के आधार पर सारंडा के जंगल इलाके को घेर कर सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 12 अप्रैल को सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गया था।

मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों को भारी पड़ता देख नक्सलियों द्वारा पूर्व से लगाया गया आईईडी को ब्लास्ट कर दिया गया था जिसमें सुरक्षा बलों के दो जवान बुरी तरह घायल हो गए थे। दोनो घायल जवानों को बेहतर ईलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रांची भेजा गया था जहां ईलाज के दौरान झारखण्ड जगुआर के जवान सुनील धान शहीद हो गए।

वहीं आज शहीद सुनील धान का पार्थिव शरीर को आज उनके पैतृक गांव खूंटी जिले के कर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत कांटी पोरहा टोली लाया गया जहां उनके अंतिम दर्शन के लिए पूरे क्षेत्र से लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। शहीद सुनील धान को पूरे सम्मान के साथ उनके गांव में आदिवासी रीति रिवाज के तहत अंतिम विदाई दी गई।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post