Breaking News

सारंडा के जंगल में पुलिस और नक्सलियों में मुठभेड़, एक जवान शहीद। एक घायल का चल रहा ईलाज।

चाईबासा: जिले के छोटा नागरा और जराईकेला थाना के सीमावर्ती इलाके में सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा फायरिंग की गई और पहले से लगाये गये I.E.D को विस्फोट किया गया, जिसके बाद सुरक्षा बलों द्वारा भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की गई जिसमें सुरक्षा बलों को भारी पड़ता देख माओवादी घने जंगलों का फायदा उठाकर वहाँ से भाग निकले

IED विस्फोट के चपेट में आने से COBRA 203 बटालियन के विष्णु सैनी एवं झारखण्ड जगुआर के आरक्षी सुनील धान गंभीर रूप से जख्मी हो गये थे जिन्हें हेलीकॉप्टर के माध्यम से बेहतर इलाज के लिए राँची भेजा गया था। इलाज़ के क्रम में झारखण्ड जगुआर के आरक्षी सुनील धान शहीद हो गए वहीं घायल COBRA के जवान विष्णु सैनी की स्थिति अब खतरे से बाहर है जो अभी इलाजरत है।

पुलिस को यह जानकारी मिली है की सारंडा के जंगल इलाके में भाकपा माओवादी के कई बड़े नेता इकट्ठा हुए है जो किसी विध्वंशक योजनाओं पर काम कर रहा है जो किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है। इसी सूचना पर चाईबासा पुलिस द्वारा सुरक्षा बलों के अन्य कंपनी के सहयोग से बीते चार मार्च से उस क्षेत्र को घेरकर सर्च अभियान चलाई जा रही है। इस दौरान कई बार मुठभेड़ व ied ब्लास्ट जैसी घटना घट चुकी है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post