Breaking News

जमीन विवाद में भाई ने भाई को काट डाला, नहाने के क्रम में दौली और तोनो से गर्दन पर किया था हमला अब पुलिस ने पकड़कर भेजा जेल।

खूंटी: मारंगहदा थाना क्षेत्र के गडामड़ा गांव में शुक्रवार की सुवह लगभग दस बजे जमीन विवाद को लेकर भाई ने भाई को दौली से काट डाला था। गडामड़ा गांव के गांगू मुंडा और भैयाद बुधराम मुंडा एवं आचू मुंडा के बीच जमीन का विवाद चल रहा था जो मामला कोर्ट में विचाराधीन है।

इसी क्रम में शुक्रवार की सुवह लगभग दस बजे गांगू मुंडा अपने दो बच्चों के साथ गांव के बगल वाले डोभा में नहाने गया था जहां नहाने के दौरान बुधराम मुंडा और आचू मुंडा तेज धारदार हथियार दौली और तोनो लेकर वहां पहुंचे और जैसे हीं गांगू मुंडा पानी में डुबकी लगाकर सीधा खड़ा हो रहा था वैसे हीं दोनों अपराधियों ने उसपर तेज धारदार हथियार दौली और तोनो से उसके गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों पर हमला कर दिया जिससे कि घटना स्थल पर हीं गांगु मुंडा की मौत हो गई थी। इस घटना को देखकर उसके दोनों बच्चे वहां से भाग गया था। हालांकि वहां और लोग भी स्नान कर रहे थे लेकिन घटना से कुछ समय पहले हीं सभी नहा धोकर वहां से चले गए थे।

मृतक गांगु मुंडा के दोनो बच्चों ने गांव पहुंचकर इस घटना की जानकारी अपनी मां और गांव के अन्य लोगों को दी जिसके बाद ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे जहां देखा की गांगु मुंडा की हत्या कर दी गई है। जिस मामले की जानकारी ग्रामीणों ने स्थानीय मारंगहदा थाना को दी थी जिसकी जानकारी मिलते हीं पुलिस बल द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर करवाई करते हुए एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया था जबकि दूसरा फरार था जिसे आज पुलिस ने धर दबोचा फिलहाल दोनो हीं आरोपी को जेल भेज दिया गया।

इस मामले को लेकर आज खूंटी एसडीपीओ वरुण रजक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कर जानकारी उपलब्ध कराई है। उन्होंने बताया की इस घटना को लेकर दोनों अपराधियों ने अपना अपना जुर्म स्वीकार किया है, जिसके पास से घटना में प्रयुक्त हथियार दौली और तोनो बरामद करते हुए दोनों अपराधियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post