Breaking News

चाकू मारकर PLFI उग्रवादी का मर्डर, ससुराल जा रहा था ससुराल पहुंचने से पहले हीं हुआ हमला।

खूंटी: अड़की थाना क्षेत्र के गांडे गुदीयाटोला पहुंचने से पहले हीं PLFI नक्सली को अज्ञात अपराधियों ने चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते हीं अड़की थाना के पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की पड़ताल शुरू की गई।

घटना की जानकारी देते हुए डीएसपी वरुण रजक ने बताया की बीते 9 अप्रैल को चाईबासा जिले के गुदड़ी थाना क्षेत्र का रहने वाला नोंदो लुगुन जो बंदगांव बाजार गया था जहां से बाजार करने के बाद अपना ससुराल अड़की थाना क्षेत्र के गांडे गुदीयाटोला जा रहा था। नोंदो लुगुन को ससुराल पहुंचने से पहले हीं पांच से छः नकाबपोश अज्ञात अपराधियों ने उसपर चाकू से हमला कर दिया जिस हमले में अपराधियों ने नोंदो लुगुन के शरीर के अलग अलग कई हिस्सों में चाकू घोंप दिया जिससे की घटना स्थल पर हीं उसकी मौत हो गई।

नोंदो लुगुन पूर्व में उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के लिए काम करता था जिसके तहत पीएलएफआई के लिए चंदा लेने के लिए रसीद रखने और उग्रवादी संगठन के पर्चा मामले में पूर्व में जेल जा चुका है। अब पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराकर शव उसके परिजनों को सौंप दिया है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post