Breaking News

जंगली हाथियों का आतंक, चार ग्रामीणों पर किया हमला दो की स्थिति नाजुक।

गुमला: पालकोट प्रखण्ड क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक देखने को मिला है जहां तपकारा पंचायत अतर्गत दो अलग अलग गांव में जंगली हाथियों ने चार ग्रामीणों पर हमला कर दिया जिसमें एक महिला और एक पुरुष की स्थिति काफी नाजुक है। हालांकि स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों के सहयोग से दोनों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार तपकरा पंचायत क्षेत्र के बरडीह एवं देवगांव चापाटोली में ग्रामीण अपने खेत की ओर अपने कार्यों के लिए गए थे जिस क्षेत्र से होकर जंगली हाथियों का झुंड गुजर रहा था। जिस झुंड ने दोनों अलग अलग गांव के चार लोगों को अपने चपेट में ले लिया। जिसमे चापाटोली निवासी खृस्तोफर एक्का को काफी चोट लगी है। साथ ही बरडीह निवासी कलारा बा: एवं ईमिल बा: को भी गंभीर चोट लागी है। जिसकी जानकारी मिलते ही पंचायत की मुखिया कांति केरकेट्टा और प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष रोहित एक्का ने दोनो जगह के घटना स्थल पहुंच कर घायलों को ईलाज हेतू एम्बुलेंस व्यवस्था करा कर अस्पताल भेजा और आर्थिक मदद भी किया।

गुमला से रोशन केशरी की रिपोर्ट।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post