Breaking News

सोहर साहु सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पालकोट में मातृ सम्मेलन सह परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम सम्पन्न।

गुमला: वनवासी कल्याण केंद्र झारखंड की संबद्ध शैक्षिक इकाई श्रीहरि वनवासी विकास समिति, रांची द्वारा संचालित सोहर साहु सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर पालकोट में मातृ सम्मेलन सह परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।सर्वप्रथम कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन प्रांत सह विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष शिव प्रसाद साहु, सचिव मनोज साव केशरी ,कोषाध्यक्ष रुपेश कुमार सोनी, सदस्य भज्जु सिंह, प्रधानाचार्य अशोक कंसारी ने संयुक्त रूप से माता सरस्वती, सृष्टि के गर्भ ऊँ,और भारत माता के तस्वीर के समक्ष माल्यार्पण और पुष्पार्चन कर किया।

इस अवसर पर विद्यालय के आचार्य सुदर्शन होता ने विस्तारपूर्वक मातृ सम्मेलन की महत्ता और परीक्षाफल के बारे प्रकाश डाले। माताओं का शिशु के प्रति कैसा कर्तव्य होना चाहिए इसका बोध कराये।प्रधानाचार्य अशोक कंसारी ने आचार्य/आचार्या का माताओं से क्या अपेक्षा इस विषय पर प्रकाश डाले।इस कार्यक्रम में लगभग 140 की संख्या में माताएं ,बहनें उपस्थित थी। मंच का संचालन आचार्य सुदर्शन होता ने किया। इस अवसर पर विद्यालय सभी भैया बहनों को प्रथम,द्वितीय और तृतीय स्थान लाने वाले बच्चों को पुरुस्कार देकर उत्साह जगाये।

कक्षा अरुण में प्रथम स्थान अरमान रजा, द्वितीय स्थान सृष्टि मिंज तृतीय स्थान नेहा कुमारी,उदय कक्षा में प्रथम-वंदना कुमारी, द्वितीय स्थान शिवम कंसारी, तृतीय स्थान सृष्टि कुमारी कक्षा प्रभात में प्रथम दीक्षा कुमारी,रमानन्द उरांव तृतीय स्थान भुपेन्द्र सिंह,सान्वी कुमारी कक्षा प्रथम में प्रथम स्थान बहन रिया कुमारी, द्वितीय अभिमन्यु सिंह, तृतीय स्थान विवान सिंह कक्षा द्वितीय में प्रथम रीतिक कुमार द्वितीय स्थान वेदान्स कंसारी, तृतीय स्थान आदर्श उरांव कक्षा तृतीय में प्रथम स्थान आराध्या कुमारी, द्वितीय स्थान सृष्टि कुमारी, तृतीय स्थान धारा गुप्ता कक्षा चतुर्थ में प्रथम भैया दिव्यांश कंसारी , द्वितीय भैया लक्ष्मण सिंह, तृतीय स्थान बहन सोनाक्षी कुमारी कक्षा पंचम में प्रथम भैया आरुष होता, द्वितीय स्थान भैया लक्ष्य मिश्रा, तृतीय स्थान बहन लक्षिका मिश्रा कक्षा षष्ठ में प्रथम बहन इशिका केशरी, द्वितीय स्थान बहन इशिता कुमारी, तृतीय स्थान बहन रीतिका कुमारी व बहन आराध्या मिश्रा, कक्षा सप्तम में बहन रिया कुमारी केशरी, द्वितीय स्थान बहन आकांक्षा कुमारी, तृतीय स्थान रीतिक साहु, व अभिषेक साहु स्थान लाकर पुरुस्कार लिए।

अंत मेंअध्यक्षीय संदेश व धन्यवाद ज्ञापन शिव प्रसाद साहु जी द्वारा किया गया।और शुभकामना मंत्र के साथ कार्यक्रम की समाप्ति की गयी।कार्यक्रम में आचार्य दीपक मिश्रा, सुदर्शन होता, हाविल कन्डुलना, संजय मिश्रा, रुपा देवी, हेमलता मिश्रा, सुनीता साहु, मंगली कसेरा, सचिता देवी, व रिचा कुमारी गुप्ता उपस्थित थे । कार्यक्रम बड़ा ही मनमोहक, आकर्षक, और आनंददायक वातावरण में सम्पन्न हुआ।

गुमला से रोशन केशरी की रिपोर्ट।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post