खूंटी: देश के वीर शहीद योद्धा सुभाष चन्द्र बोस की 128 वीं जयंती मनाया गया सांसद कालीचरण मुंडा के आवासीय कार्यालय में उनके तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया जिसमें खूंटी जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि उनके जैसे स्वतंत्रता सेनानी और अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष करने वाले एवं देश के नवयुवकों को देश के आजादी के प्रति जागरूक करने वाले ऐसे योद्धा को देश कभी भूल नहीं पायेगा स्वतंत्रता संग्राम के आंदोलन में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता ।
वही इसे लेकर सांसद कालीचरण मुंडा ने कहा कि आजादी के प्रति उनके जुनून और देश को आजादी के प्रति जागरूक करने की क्षमता शायद ही और किसी में हो उन्होंने विदेश में भी रहकर आजादी के प्रति देश के युवकों को संगठित कर जो कार्य किया वह कभी भुला नहीं जा सकता।
मौके पर प्रदेश सचिव पीटर मुन्डू, पुर्व जिला अध्यक्ष रामकृष्ण चौधरी, प्रदेश सहकरिता के महासचिव नईमुदीन खां,विलसन बोदरा, पाण्डेय मुण्डा, धर्मदास कन्डीर, हेलेन होरो, ईन्दुआन्ना हस्सा,विलसन तोपनो, रविकांत मिश्रा,हेरमन सोय, सुषमा भेंगरा, मगरीता खेस,सुनीता गोप, बन्धु गझूं, जेम्स तोपनो, जुलीयूस कन्डुलना, पीटर मुन्डू मदन मिश्रा, सुहेल आन्सारी, आदि उपस्थित थे।



