Breaking News

ड्रोन से अफीम खेतों की खोज करेगी खूंटी पुलिस,अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया खूंटी।

खूंटी : अवैध अफीम की खेती को लेकर पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। अलग अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने अफीम के खेतों में कार्य कर रहे ग्यारह लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में खूंटी थाना क्षेत्र से 3, मुरहू से 2, अड़की से 2 और मारांगहादा थाना क्षेत्र से 4 लोग शामिल हैं। जिसमें पंड्या मुंडा, जीतू उरांव, देवेंद्र पातर, सुरेन्द्र नायक, जकारियस बोदरा, बगराय मुंडा, सिरीत तीडू, जोटो मुंडा, बोड़ा मुंडा, दशाय मुंडा, चमर सिंह टूटी अफीम के खेतों में काम करते हुए गिरफ्तार किया गया।

पुलिस द्वारा जिले को अफीम की खेती से मुक्त कराने के लिए लगातार प्रयास की जा रही है। जिसमें अब तक कुल 34 नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। अफीम खेत के जीआर के आधार पर दो दर्जन से अधिक रैयतों पर एफआईआर दर्ज हुआ है और अबतक कुल 38 आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज चुकी है साथ ही रैयतों के खिलाफ सत्यापन की जा रही है, माना जा रहा है की सत्यापन के बाद सभी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी।

विनष्टीकरण अभियान के दौरान खेतों में काम करने वाले कुल 38 किसानों को गिरफ्तार किया है जिसमें आज एक साथ ग्यारह किसानों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि बीते सोमवार को भी एक महिला सहित चार किसानों को गिरफ्तार करते हुए जेल भेजा जा चुका है।

मंगलवार को खूंटी एसपी अमन कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए कहा कि अबतक विभिन्न थाना क्षेत्रों के 60 गांवों के ग्रामीणों ने 500 एकड़ खेत में लगे अफीम को नष्ट किया है तो वहीं पुलिस ने 3800 एकड़ में लगे अवैध अफीम को विनष्ट किया है। एसपी ने बताया कि यह अभियान अफीममुक्त होने तक जारी रहेगा। इस अभियान के लिए पुलिस मुख्यालय से भी अतिरिक्त जवान, एवं फंड मुहैया कराए गए हैं। बड़े पैमाने पर विनष्टीकरण के लिए 20 से अधिक ट्रैक्टर रोजाना रौंदकर नष्ट के रही है।

एसपी ने अफीम प्रभावित क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों और किसानों को चेतावनी देते हुए कहा कि अवैध अफीम के चिन्हितीकरण और नष्ट करने के लिए आगे आएं अन्यथा पुलिस जनप्रतिनिधियों और किसानों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करेगी और जेल भी भेजा जाएगा। आगे उन्होंने कहा कि ड्रोन के माध्यम से सुदूरवर्ती जंगल पहाड़ों वाले इलाकों का सर्वे कराकर उसे नष्ट किया जाएगा।

खूंटी थाना क्षेत्र में अबतक 496 एकड़, मुरहू में 767एकड़, अड़की में 918एकड़, सायको में 746एकड़, मरांगहादा में 612 एकड़ और कर्रा थाना क्षेत्र में 71 एकड़ अर्थात् जिले में कुल 3612 एकड़ खेत में अफीम विनष्टीकरण का कार्य किया जा चुका है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post