खूंटी: देश भर के 27 राज्य में 500 प्रखंडों को नीती आयोग के द्वारा आकांक्षी प्रखंड घोषित किया गया था,जिसमे झारखंड के 19 जिलों में खूंटी के कर्रा प्रखंड का चयन किया गया था। देश भर के पूर्वी क्षेत्र में बीडीओ स्मिता नगेशिया के कुशल नेतृत्व में कर्रा प्रखंड ने बहुत अच्छी पहल कर कार्य किया।

जिसमें शिक्षा,स्वास्थ्य,समाज कल्याण,कृषि एवं आधारभूत संरचना पर बेहतर कार्य किया। शिक्षा के क्षेत्र में 30 विद्यालयों में पुस्तकालय का उद्घाटन तत्कालीन अनुमंडल पदाधिकारी अनिकेत सचान, प्रखंड प्रमुख अंजनी मिंज एवं बीडीओ स्मिता नगेशिया ने किया,जिससे कर्रा प्रखंड आज पूर्वी भारत में पहले स्थान परआया।

बीडीओ के कुशल नेतृत्व का प्रतिफल है,जिसे और बेहतर काम करने के लिए एक करोड़़ पचास लाख रूपये का पुरस्कार प्रधान मंत्री के द्वारा दिया गया है। सोमवार आज इस विशेष बैठक सह वनभोज में योजना का चयन किया गया जहां और बेहतर कार्य किया जा सके। बीडीओ स्मिता नगेशिया ने कहा कि आज हम इस खुशी में शामिल पत्रकार बंधुओ का भी अहम रोल रहा है। शिक्षा विभाग के बीपीओ मनमोहन साहु ने बताया कि बीडीओ हमेशा इस कार्य को लेकर पदाधिकारीयों का उत्साह हमेशा बढ़ाने का काम किया। उन्होंने कहा कि काम बहुत की कठिन था लेकिन मंजिल तक पहुंचने के दिए सिढ़ी का पायदान तो पैर के नीचे हीं हैं।

इसी के उपलक्ष्य में बीडीओ के द्वारा कर्रा प्रखंड के डुमरगड़ी डैम /पार्क में सभी विभाग के पदाधिकारियों एवं कर्मीयों के लिए सामुहिक वनभोज का आयोजन कर अच्छे कार्य करने वाले पदाधिकारी एवं कर्मीयों को प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया। जिसमें शिक्षा विभाग, चिकित्सा विभाग, मनरेगा, आवास, सामाजिक सुरक्षा विभाग, पंचायत सेवक, रोजगार सेवक व सभी मुखियागणों को भी सम्मानित किया गया।



