खूंटी: पुलिस अधीक्षक कार्यालय, खूंटी के सभागार में एनडीपीएस एक्ट विषय पर अनुसंधान प्रशिक्षण विद्यालय झारखंड, रांची एवं NCB के द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनुसंधान प्रशिक्षण विद्यालय झारखंड, रांची के पुलिस उपाधीक्षक, विकास चंद्र श्रीवास्तव, पुलिस निरीक्षक, असित कुमार मोदी तथा कुमार मनोहर मंजुल, Asst. Director, NCB, Ranchi के द्वारा NDPS एक्ट के कानून के उपयोग, एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत दर्ज कांडों में जप्त अवैध मादक पदार्थ के विनष्टीकरण, Search, seizure, arrest, packaging, inventory/drawl of sample आदि विषयों पर जानकारी दी गई।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में खूंटी जिला के पुलिस उपाधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस निरीक्षक, थाना प्रभारी एवं सभी थानाओं में पदस्थापित कुल 40 पुलिस पदाधिकारियों ने भाग लिया।



