Breaking News

विधायक सुदीप गुडिया ने स्थानीय लोगों की मदद से सड़क हादसे में घायल यात्रियों को हॉस्पिटल भेजा।

खूंटी: खूंटी-तोरपा मुख्य सड़क पर डोडमा के चकला मोड़ के पास सुबह लगभग 9:00 बजे यात्रियों से भरी एक बस पलट गई जिसमें की 40 से अधिक यात्री घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार बता दें कि यह बस जो की रनिया से चलकर रांची जा रही थी जिसमें की 45 से 50 यात्री सवार थे जो तोरपा से चलने के बाद जैसे ही डोडमा के चकला मोड़ के पास पहुंची तभी वहां खूंटी की ओर से विपरीत दिशा से जा रही एक कार अचानक बस के सामने आ गया। बस के सामने कार को आता देख बस चालक ने कार सवार को बचाने का प्रयास किया इस दौरान बस चालक अपना नियंत्रण खो बैठा जिससे कि बस बीच सड़क पर ही पलट गई, जिसमें लगभग 40 यात्री घायल हो गए।

सड़क हादसे में बस के पलटते ही वहां लोगों की भीड़ लग गई राहगिर भी अपना वाहन रोककर घायल यात्रियों की मदद में जुट गए और घायल यात्रियों को बचाने का प्रयास करने लगे इसकी सूचना स्थानीय तोरपा थाना को दी गई।

इसके अलावा तोरपा विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुदीप गुडिया को भी इसकी सूचना मिली और विधायक को जैसे ही इसकी सूचना मिली वो अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्यों में जुट गए। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी 5 से 6 एंबुलेंस घटना स्थल पर पहुंची जहां तोरपा विधानसभा क्षेत्र के विधायक को भी घायल यात्रियों को उठाते हुए देखा गया जहां विधायक सुदीप गुड़िया ने खुद से घायल यात्रियों को बस से निकाल निकाल कर एंबुलेंस में चढ़ाते हुए उनकी मदद की और सभी को अस्पताल तक भेजने में उन्होंने अपना पूरा प्रयास किया।

इस सड़क हादसे में 40 से अधिक लोग घायल हो गए जिसमें की दो लोगों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है इसमें एक सवारी का हाथ कटकर उनके शरीर से अलग हो गया जो की बस में ही फंसा रहा। हालांकि सभी यात्रियों को अस्पताल तक पहुंचाया गया है जहां सभी का इलाज चल रहा है।

बीच सड़क पर बस के पलट जाने से कुछ समय के लिए आवागमन भी बाधित रहा लेकिन प्रशासन ने जेसीबी मंगा कर बीच सड़क से पलटे हुए बस को हटाया और फिर आवागमन को शुरू किया गया।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post