Breaking News

घूसखोर अधिकारियों को जेल भेजवाएं, इसके लिये पुलिस ने जारी किया फोन नंबर।

रांची: राज्य के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने आम लोगों से अपील किया है,उन्होंने कहा है कि आम लोग भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मियों की शिकायत करें और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने में पुलिस तंत्र का सहयोग करें। शिकायत करने वाले का नाम व पता पूरी तरह से गोपनीय रखा जाएगा इसमें शिकायत कर्ता को किसी प्रकार से चिंता करने की कोई बात नहीं है।आपके सहयोग से हीं भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।

राज्य के वैसे तमाम सरकारी कार्यालय जहां रिश्वत लेने और देने की शिकायत ज्यादा होती है उन कार्यालयों में एसीबी के द्वारा जारी किए गए हेल्पलाइन बोर्ड लगाए जाएंगे। सभी जगहों पर अगले एक सप्ताह के भीतर हेल्पलाइन बोर्ड लगा दिए जाएंगे। बोर्ड पर हेल्पलाइन नंबर लिखा रहेगा जिस पर आम लोग रिश्वतखोरी की शिकायत कर पाएंगे। डीजीपी अनुराग गुप्ता ने आगे बताया की कोई भी आम इंसान घूसखोर अधिकारियों की जानकारी बिना किसी डर के दूरभाष के माध्यम से दे सकता है। इसके लिए 9431105678, 06512710001 या 1064 पर कॉल कर शिकायत की जा सकती है।

अवैध संपत्ति की भी जानकारी दें।

डीजीपी अनुराग गुप्ता ने आगे बताया की आम लोग न सिर्फ भ्रष्ट अधिकारियों के द्वारा रिश्वत मांगने की सूचना दें, बल्कि अगर उनके पास यह भी जानकारी है कि किसी अधिकारी ने रिश्वत के पैसे से अवैध संपत्ति इकट्ठा की है तो वह उसकी भी जानकारी दे सकते हैं। डीजीपी ने बताया कि झारखंड में एसीबी के पांच थाने हैं, किसी भी थाने में पीड़ित आकर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं या फिर हेल्पलाइन नंबर के जरिए अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post