Breaking News

S.I.R. अभियान को सफल बनाने में जुटी कांग्रेस, पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति

Khunti: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (S.I.R.) अभियान को लेकर तोरपा प्रखंड कांग्रेस कमेटी की एक विशेष बैठक प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा एवं प्रखंड प्रभारी प्रनीत तोपनो उपस्थित रहे।

बैठक में बी.एल.ए. साथियों को अपने-अपने बूथों पर मतदाता सूची का सत्यापन करने तथा यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे। जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि S.I.R. लोकतंत्र की मजबूती का आधार है और कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगे।

बैठक में अभियान को सफल बनाने के लिए विभिन्न पंचायतों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई तथा सर्वसम्मति से संकल्प लिया गया कि कांग्रेस संगठन पूरी सक्रियता के साथ S.I.R. अभियान को सफल बनाएगा। मौके पर आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विलसन तोपनो सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post