Breaking News

बिरसा कॉलेज में झारखंड क्रांतिकारी छात्र मोर्चा के गठन की पहल, प्राचार्य को सौंपा गया ज्ञापन

Khunti: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) खूंटी जिला इकाई की ओर से बिरसा कॉलेज, खूंटी में छात्र संगठन झारखंड क्रांतिकारी छात्र मोर्चा (JKCM) के गठन की प्रक्रिया शुरू करते हुए कॉलेज के प्राचार्य चन्द्रकिशोर भगत को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से कॉलेज परिसर में नए छात्र संगठन के गठन एवं संचालन की अनुमति प्रदान करने का आग्रह किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व जिला महासचिव विक्रम महतो ने किया। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं की समस्याओं, शैक्षणिक अधिकारों तथा कॉलेज में बेहतर शैक्षणिक वातावरण के निर्माण के उद्देश्य से झारखंड क्रांतिकारी छात्र मोर्चा का गठन किया जा रहा है। संगठन छात्रों की आवाज बनकर उनके हितों की रक्षा और समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करेगा।

इस दौरान कॉलेज के छात्र एवं संगठन के सदस्य लक्ष्मण कुंडलना, धर्मेन्द्र साहु, अर्पित संगा, संदीप, आयुष कुमार, अमन महतो सहित JKCM के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

इस संबंध में जानकारी देते हुए JLKM के जिला अध्यक्ष ब्रज किशोर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि संगठन जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में छात्र हितों को मजबूत करने और छात्रों को संगठित करने की दिशा में कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि झारखंड क्रांतिकारी छात्र मोर्चा छात्रों के अधिकार, शिक्षा की गुणवत्ता और कॉलेजों में व्याप्त समस्याओं को लेकर सक्रिय भूमिका निभाएगा।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post