Breaking News

जरियागढ़ रेलवे स्टेशन को पुनः चालू कराने की मांग, केंद्रीय मंत्री संजय सेठ को सौंपा ज्ञापन

Khunti: कर्रा प्रखंड के जरियागढ़ रेलवे स्टेशन को पुनः चालू कराने एवं यात्री ट्रेनों के ठहराव बहाल करने की मांग को लेकर मंगलवार को क्षेत्र के एक प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से उनके आवास पर मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल में समाजसेवी खुदी साहू, भाजपा युवा कार्यकर्ता विनय गुप्ता, भाजपा मंडल मंत्री नीलाम्बर सिंह, वरिष्ठ कार्यकर्ता नारायण नायक एवं नंदलाल नायक शामिल थे। प्रतिनिधियों ने मंत्री को सौंपे ज्ञापन में मांग की कि जरियागढ़ रेलवे स्टेशन पर पूर्व की तरह यात्री ट्रेनों का ठहराव पुनः शुरू किया जाए तथा स्टेशन का नियमित संचालन सुनिश्चित किया जाए।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि लंबे समय से स्टेशन बंद रहने के कारण आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर छात्र-छात्राएं, नौकरीपेशा लोग, मरीज एवं छोटे व्यापारी सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। लोगों को रेल यात्रा के लिए दूर स्थित रेलवे स्टेशनों पर निर्भर रहना पड़ता है, जिससे समय और आर्थिक दोनों प्रकार की कठिनाइयां बढ़ गई हैं।

प्रतिनिधियों ने कहा कि जरियागढ़ रेलवे स्टेशन क्षेत्र के लोगों के लिए महत्वपूर्ण यातायात केंद्र रहा है। स्टेशन के पुनः चालू होने और यात्री ट्रेनों के ठहराव बहाल होने से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी तथा ग्रामीणों को बेहतर और सुलभ रेल सुविधा मिल सकेगी।

इस दौरान केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि वे इस मामले को गंभीरता से लेते हुए रेल मंत्री से वार्ता कर सकारात्मक पहल करने का प्रयास करेंगे।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post