Malti’s Special Mother’s Day Surprise : मदर्स डे हर मां के लिए बेहद खास होता है, लेकिन इस बार यह दिन अभिनेत्री Priyanka Chopra Jonas के लिए और भी ज्यादा भावुक करने वाला बन गया। काम के सिलसिले में घर से दूर रहने के बाद जब प्रियंका वापस लौटीं तो उनकी चार साल की बेटी Malti Marie Chopra Jonas ने उन्हें एक बेहद प्यारा सरप्राइज दिया, जिसने एक्ट्रेस का दिल जीत लिया। प्रियंका ने इस खास पल को अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर साझा किया।
एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मदर्स डे गिफ्ट की तस्वीर पोस्ट की। तस्वीर में एक खूबसूरत हैंडमेड फ्लावर पॉट नजर आ रहा था, जिसे मालती ने खास तौर पर अपनी मां के लिए तैयार किया था। इसके साथ एक हाथ से लिखा हुआ नोट भी था, जिसमें छोटी मालती ने अपनी मां के बारे में कुछ बेहद मासूम और प्यारी बातें लिखीं। इस नोट को पढ़कर प्रियंका काफी भावुक हो गईं।
मालती के नोट में लिखा था, “मेरी मम्मा के बारे में सब कुछ। उनका पसंदीदा रंग लाल है। उन्हें खाने में मसालेदार खाना पसंद है और पीने में पानी। मुझे लगता है कि उन्हें अपने बालों के जूड़े के लिए एक स्क्रंची पसंद आएगी। उन्हें मेरे साथ पूल में खेलना अच्छा लगता है। वह हमेशा कहती हैं ‘आई लव यू’।” नोट के आखिर में मालती ने अपना नाम और उम्र भी लिखी — “विद लव, मालती मैरी, उम्र 4 साल।”

प्रियंका ने इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, “वह मुझे कितनी अच्छी तरह जानती है,” और साथ में इमोशनल इमोजी भी शेयर किए। इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस भी काफी भावुक हो गए और मां-बेटी के इस प्यारे रिश्ते की जमकर तारीफ करने लगे। सोशल media पर लोग मालती की मासूमियत और उसकी समझदारी की सराहना कर रहे हैं।
तस्वीर में एक हाथ से बना कार्ड भी दिखाई दे रहा था, जिसे मालती ने अपनी मां के लिए तैयार किया था। यह छोटा-सा लेकिन दिल से दिया गया तोहफा प्रियंका के लिए बेहद खास बन गया। फैंस का कहना है कि दुनिया भर की सफलता और ग्लैमर के बीच प्रियंका के लिए उनकी बेटी का प्यार सबसे बड़ी खुशी है।
गौरतलब है कि प्रियंका अक्सर अपनी बेटी मालती के साथ बिताए खास पलों की झलक सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। वह कई इंटरव्यू में भी बता चुकी हैं कि मां बनने के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई है और अब उनकी प्राथमिकताएं भी अलग हो चुकी हैं। व्यस्त शेड्यूल के बावजूद वह अपनी बेटी के साथ क्वालिटी टाइम बिताने की पूरी कोशिश करती हैं।
प्रियंका चोपड़ा और Nick Jonas की बेटी मालती मैरी सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चा में रहती हैं। फैंस को भी उनकी क्यूट तस्वीरें और वीडियोज काफी पसंद आते हैं। मदर्स डे पर मिला यह खास गिफ्ट एक बार फिर साबित करता है कि मां-बेटी का रिश्ता दुनिया के सबसे खूबसूरत रिश्तों में से एक होता है।



