Breaking News

खूंटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अफीम, पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार

Khunti: खूंटी पुलिस ने अवैध हथियार और मादक पदार्थ के कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से अफीम, अवैध हथियार, जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

एसपी ऋषभ गर्ग ने आगे बताया कि 11 मई को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चिकोर- हेसाहातु मुख्य मार्ग से एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक अवैध अफीम और हथियार लेकर गुजरने वाले हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए खूंटी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, वरुण रजक के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। इसके बाद हेसाहातु मुख्य मार्ग पर सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया गया।

वाहन जांच के दौरान डोकाड़ गांव की ओर से आ रही एक मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखते ही बाइक सवार युवक भागने लगे, लेकिन पुलिस बल की तत्परता और घेराबंदी के कारण तीनों को मौके पर ही दबोच लिया गया। तलाशी लेने पर उनके पास से 426 ग्राम अवैध अफीम, एक 9 एमएम पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और चार मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस ने इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया।

इस संबंध में खूंटी थाना कांड संख्या-08/26, के तहत धारा 111(6) BNS, 25(1-B)a/26/35 Arms Act एवं 17(b)/22(b)/25 NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों में धनिष लोहरा, बेलाहाथी रोड खूंटी, योगेंद्र साहू ग्राम कोटबो थाना कमडरा जिला गुमला जो वर्तमान में खूंटी थाना क्षेत्र के बेलाहाथी रोड खूंटी में रहता है और राजेश कुमार महतो बेलाहाथी रोड खूंटी शामिल है जिसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। इनमें से दो के खिलाफ पहले भी आर्म्स एक्ट और अन्य मामलों में केस दर्ज हैं। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है कि अवैध अफीम और हथियार कहां से लाए गए थे और इन्हें किस तक पहुंचाया जाना था।

एसपी ऋषभ गर्ग ने कहा कि खूंटी पुलिस जिले में अपराध और नशे के अवैध कारोबार पर लगातार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने और युवाओं को नशे की ओर धकेलने वालों के खिलाफ आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post