Breaking News

हूटार चौक पर IOCL टैंकर का कहर, बाइक सवार की मौके पर मौत

Khunti: खूंटी जिले में बेलगाम टैंकरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज एक बार फिर तेज रफ्तार IOCL टैंकर ने एक बाइक सवार को कुचल दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा खूंटी थाना क्षेत्र के खूंटी रांची मुख्य सड़क पर हूटार चौक के पास हुआ, जहां दुर्घटना के बाद काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टैंकर ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मारने के बाद उसे बुरी तरह कुचल दिया। हादसे के बाद भी टैंकर करीब सौ मीटर तक बाइक को घसीटते हुए ले गया। दुर्घटनाग्रस्त बाइक टैंकर के नीचे फंसी हुई पाई गई। घटना इतनी भयावह थी कि मौके पर मौजूद लोग दहल उठे।

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद टैंकर चालक मौके से फरार होने की कोशिश कर रहा था, लेकिन स्थानीय लोगों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया और मृतक के शव के पास बैठा दिया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया और टैंकर चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे।

घटना की सूचना मिलते ही खूंटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद लोगों को शांत कराते हुए जाम हटवाया। इसके बाद सड़क पर आवागमन को फिर से सुचारू किया गया। ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए चालक को भी पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान स्पष्ट रूप से नहीं हो सकी थी। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतक खूंटी थाना क्षेत्र के बिरहु गांव का निवासी था। पुलिस शव की पहचान कराने एवं मामले की जांच में जुटी हुई है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी क्षेत्र में टैंकर चालकों की लापरवाही कई लोगों की जान ले चुकी है। लगातार हो रही दुर्घटनाओं से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post