Breaking News

कांग्रेस की संगठनात्मक मजबूती पर मंथन, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर जोर

Khunti: जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शुक्रवार को सांसद कालीचरण मुंडा के आवासीय जिला कार्यालय में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रवि मिश्रा ने की। बैठक में संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तथा बूथ स्तर तक कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को प्रभावी ढंग से पहुंचाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष दयामनी बारला एवं फ्रंटल ऑर्गेनाइजेशन के झारखंड कोऑर्डिनेटर अभिलाष साहू विशेष रूप से मौजूद रहे। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

बैठक को संबोधित करते हुए रवि मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा गरीब, किसान, मजदूर, आदिवासी और वंचित वर्गों की आवाज बनकर संघर्ष करती रही है। उन्होंने कहा कि संगठन की असली ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ता होते हैं, इसलिए प्रत्येक पंचायत और बूथ तक संगठन को मजबूत करना प्राथमिकता है।

दयामनी बारला ने अपने संबोधन में जल, जंगल और जमीन की रक्षा को कांग्रेस की प्रतिबद्धता बताते हुए कहा कि आदिवासी समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए पार्टी निरंतर संघर्षरत है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सामाजिक न्याय, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय मुद्दों को लेकर जनता के बीच मजबूत संवाद स्थापित करने की जरूरत है।

वहीं अभिलाष साहू ने कहा कि कांग्रेस के फ्रंटल संगठनों को और अधिक सक्रिय करते हुए युवाओं, महिलाओं और सामाजिक संगठनों की भागीदारी बढ़ाई जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सोशल स्तर से लेकर बूथ स्तर तक समन्वय बनाकर संगठन को नई ऊर्जा देने की अपील की।

बैठक में मुख्य रूप से आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विलसन तोपनो, महिला जिला अध्यक्ष सुनीता गोप, ओबीसी जिला अध्यक्ष शहिन्द्र महतो, आदिवासी कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अलेक्सियुस परधिया, सांसद प्रतिनिधि विक्रम नाग, जिला महासचिव ऋतुराज झा, हेलेन तिडू, अनीता नाग, अनमोल होरो, मगरीता खेस, सुषमा भेंगरा, सुचित सांगा, उस्मान खान, राम तिडूं, अनमोल धान, धुमेश लोहरा, जेम्स तोपनो एवं जूलियूस कन्डूलना सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post