Breaking News

राहे में बड़ा सड़क हादसा : शादी समारोह में जा रही बस पलटी, एक दर्जन घायल, दो की हालत गंभीर

Bundu: राहे थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दुल्मी के समीप शुक्रवार देर शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। शादी समारोह में शामिल होने जा रही यात्रियों से भरी संकट मोचन बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के समय बस में लगभग 40 से 50 लोग सवार थे, जो कोडा़डीह गांव शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस तेज रफ्तार में थी, तभी दुल्मी गांव के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और बस पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना में लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए, जिनमें दो लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। कई यात्रियों को सिर, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं।

घटना की सूचना मिलते ही सोनाहातू पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस द्वारा सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनाहातू पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किए।

हादसे के बाद कुछ समय तक घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों ने बताया कि समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंचने के कारण घायलों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई घायलों को निजी वाहनों एवं स्थानीय लोगों की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार बस के अनियंत्रित होने के पीछे तेज रफ्तार एवं सड़क की स्थिति को कारण माना जा रहा है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post