Breaking News

बिरदा सिलमा में मंडा पूजा का भव्य आयोजन, विधायक राम सूर्या मुंडा हुए शामिल

Khunti: कर्रा प्रखंड अंतर्गत बिरदा सिलमा गांव में शुक्रवार को शिव मंडा पूजा समिति द्वारा पारंपरिक श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ बिरदा मंडा झूलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय संस्कृति और परंपरा की अनूठी छटा देखने को मिली। मंडा पूजा को लेकर गांव समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही भक्तिमय माहौल बना रहा।

कार्यक्रम के दौरान कुल 21 भगतिया पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मंडा झूलन में शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। मंडा झूलन को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

मेला में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जहां साथीयां ग्रुप लोहरदगा के कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुति देकर लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। लोकगीत, पारंपरिक नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खूंटी विधायक राम सूर्या मुंडा उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में सुशील पाहन एवं समाजसेवी विजय बक्सी मौजूद रहे। अतिथियों ने शिव मंडा पूजा समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने युवाओं से अपनी परंपराओं और संस्कृति को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि अनूप लकड़ा, झामुमो जिला प्रवक्ता तौकीर आलम, मोहम्मद मोकिम अंसारी, अजीत मुंडा, शेख फिरोज तथा विरेन्द्र सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post