Breaking News

सुप्रियो भट्टाचार्य के आरोपों पर भाजपा का पलटवार, अमर बाउरी बोले- JMM का मतलब है ‘जमकर मुद्रा मोचन’

Ranchi : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य द्वारा केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल को लेकर लगाए गए आरोपों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने प्रेस बयान और वीडियो जारी कर झामुमो और उसके सहयोगी दलों पर निशाना साधा।

अमर बाउरी ने कहा कि जो दल स्वयं घोटालों और भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे रहे हैं, उन्हें दूसरों पर गबन और भ्रष्टाचार के आरोप लगाने से पहले अपने राजनीतिक इतिहास पर नजर डालनी चाहिए। उन्होंने कहा कि झामुमो, कांग्रेस और राजद जैसे दलों का अतीत विवादों और कथित घोटालों से जुड़ा रहा है, इसलिए उनके आरोप राजनीतिक रूप से हास्यास्पद हैं।

भाजपा नेता ने झामुमो पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पार्टी का वास्तविक अर्थ “जमकर मुद्रा मोचन” है। उन्होंने आरोप लगाया कि अलग झारखंड राज्य आंदोलन के दौरान भी राजनीतिक स्वार्थ के लिए समझौते किए गए थे। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा को अपने कार्यों का प्रमाणपत्र ऐसे दलों से लेने की आवश्यकता नहीं है।

अमर बाउरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पिछले 12 वर्षों में विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। उनके अनुसार, लगातार तीसरी बार केंद्र में भाजपा की सरकार बनना इस बात का प्रमाण है कि जनता ने सरकार के कार्यों पर भरोसा जताया है।

उन्होंने झामुमो सरकार से राज्य के चुनावी वादों पर जवाब देने की मांग करते हुए कहा कि हर वर्ष पांच लाख रोजगार देने का वादा अब तक पूरा नहीं हुआ। साथ ही उन्होंने झारखंड में पेपर लीक जैसी घटनाओं पर राज्य सरकार की चुप्पी पर भी सवाल उठाए।

भाजपा प्रदेश महामंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार किसी भी तरह के भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करती और अनियमितता सामने आने पर तत्काल कार्रवाई की जाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड की मौजूदा सरकार भ्रष्टाचार के मामलों में पारदर्शी कार्रवाई करने के बजाय उन्हें दबाने का प्रयास करती है।

अपने बयान के अंत में अमर बाउरी ने कहा कि भ्रष्टाचार और घोटालों पर झामुमो नेताओं के उपदेश जनता को स्वीकार्य नहीं हैं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा विकास, पारदर्शिता और जवाबदेही की राजनीति में विश्वास रखती है, जबकि विपक्षी दल केवल राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तक सीमित हैं।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post