Breaking News

कर्रा में सादगी, सौहार्द और भाईचारे के साथ निकला मुहर्रम का मातमी जुलूस

Khunti: कर्रा प्रखंड मुख्यालय कर्रा में नौजवान मुहर्रम कमिटी के तत्वावधान में मुहर्रम की नवमी की रात और शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद दशमी का मातमी जुलूस शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में निकाला गया। जुलूस का नेतृत्व कमिटी के सदर तारिक इकबाल ने किया।

जुलूस शुरू होने से पहले कर्रा नीचे बस्ती स्थित इमामबाड़ा में इमाम द्वारा फातिहा पढ़ी गई। इस दौरान हिंदू और मुस्लिम समाज के लोगों ने अपनी-अपनी सिरनी (मिठाई) की फातिहा कराकर लोगों के बीच वितरण किया और क्षेत्र में अमन, शांति एवं खुशहाली की दुआ मांगी। यह दृश्य आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता की मिसाल बना।

इसके बाद मातमी जुलूस निर्धारित मार्ग से होते हुए कर्रा-रांची मुख्य मार्ग के रास्ते मस्जिद चौक पहुंचा, जहां अतिथियों का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। मस्जिद चौक में अखाड़ा जमाया गया, जिसमें खिलाड़ियों ने तलवार, भाला, लाठी और डंडे के हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगों को आकर्षित किया। करतब देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

इसके पश्चात जुलूस खालिफा अखाड़ा, सोनार अखाड़ा, डाकघर, कर्रा-खूंटी मुख्य सड़क और कर्रा चौक होते हुए कर्रा थाना पहुंचा, जहां अंतिम अखाड़ा प्रदर्शन किया गया। इसके बाद जुलूस हाई स्कूल मैदान स्थित कर्बला पहुंचा, जहां फातिहा के साथ मातमी जुलूस का समापन हुआ।

पूरे आयोजन के दौरान शांति, अनुशासन और आपसी भाईचारे का माहौल कायम रहा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद दिखा। कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।

इस अवसर पर विधायक रामसूर्या मुंडा झामुमो जिला अध्यक्ष जुबैर अहमद केंद्रीय सदस्य मकसूद अंसारी अंचल अधिकारी अन्वेषा ओना, बीडीओ स्मिता नगेशिया, थाना प्रभारी राजू कुमार, युसूफ खान, परवेज खान, विनोद सोनी, अनूप लकड़ा और रश्मि लकड़ा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post