Breaking News

झामुमो नेता सुशील पाहन के निधन पर कांग्रेस ने जताया शोक, बताया अपूरणीय क्षति

Khunti: झारखंड मुक्ति मोर्चा के खूंटी जिला सचिव एवं खूंटी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी स्वर्गीय सुशील पाहन के असामयिक निधन पर खूंटी जिला कांग्रेस कमिटी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। कांग्रेस नेताओं ने उनके निधन को जिले की राजनीति और सामाजिक आंदोलन के लिए बड़ी क्षति बताया।

सांसद कालीचरण मुंडा ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सुशील पाहन जमीन से जुड़े जननेता थे और आदिवासी समाज के हक-अधिकार की लड़ाई में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाते रहे। उन्होंने कहा कि उनके निधन से खूंटी की राजनीति और सामाजिक संघर्ष को अपूरणीय क्षति हुई है। साथ ही ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को संबल देने की प्रार्थना की।

खूंटी जिला कांग्रेस कमिटी के जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि सुशील पाहन संवाद और जनसेवा में हमेशा सक्रिय रहते थे। उनका मिलनसार स्वभाव और संघर्षशील व्यक्तित्व युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस परिवार इस दुख की घड़ी में उनके परिजनों के साथ मजबूती से खड़ा है।

शोक व्यक्त करने वालों में प्रदेश कोऑर्डिनेटर पीटर मुंडू, प्रदेश सचिव रामकृष्ण चौधरी, नईमुद्दीन खान, सांसद प्रतिनिधि पाडेया मुंडा, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विलसन तोपनो, रविकांत मिश्रा, महिला जिला अध्यक्ष सुनीता गोप, आदिवासी कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एलेक्सियूस परधिया, नगर पंचायत अध्यक्ष गुलाम गौश, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमीर हुसैन समेत कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपनी संवेदना प्रकट की।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post