Breaking News

कर्रा में क्रिकेट मैच के दौरान गिरी आकाशीय बिजली,एक की मौत, तीन घायल

Khunti: कर्रा प्रखंड के कच्चाबारी पंचायत अंतर्गत पतराटोली गांव में रविवार दोपहर करीब तीन बजे अचानक हुए वज्रपात की घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि कई युवक घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और मातम का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पतराटोली मैदान में पतराटोली और लोधमा गांव के युवकों के बीच क्रिकेट मैच खेला जा रहा था। वहीं कुछ युवक मैदान के किनारे पेड़ के नीचे बैठकर मैच देख रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम ने करवट ली और तेज गर्जना के साथ बादल कड़कने लगे। देखते ही देखते जोरदार वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में मैदान में मौजूद कई युवक आ गए।

वज्रपात की चपेट में आने से पतराटोली निवासी प्रेम बाखला (22), पिता भवुआ बाखला गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। साथ ही जवाकिम मिंज (24), अंकित बाखला (20) और अंकित बाखला (18) गंभीर रूप से झुलस गए। इसके अलावा प्रदीप लिंडा, अर्पण गाड़ी, त्योफिल मिंज, आकाश बाखला, सुमित बाखला और शशी बाखला सहित कई अन्य युवकों को भी हल्का झटका लगा।

घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों ने एंबुलेंस और वाहन की व्यवस्था होने तक गंभीर घायलों को पारंपरिक तरीके से गोबर के गड्ढे में रखकर प्राथमिक सहायता देने की कोशिश की। बाद में सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्रा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्रेम बाखला को मृत घोषित कर दिया।

वहीं गंभीर रूप से घायल जवाकिम मिंज और दोनों अंकित बाखला को बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों का इलाज सीएचसी कर्रा में करने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।

इधर, कर्रा थाना पुलिस ने मृतक प्रेम बाखला के शव को अपने कब्जे में लेकर थाना में रखा है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

घायलों को अस्पताल पहुंचाने और राहत कार्य में सीएचसी कर्रा के स्वास्थ्यकर्मियों तथा पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post