Breaking News

13 बार जेल जाने के बाद भी नहीं सुधरा शातिर चोर, तीन राज्यों की पुलिस के लिए बना सिरदर्द; रांची में गिरफ्तार

Ranchi : रांची पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक ऐसे शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जो झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में चोरी की कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। आरोपी संतोष कुमार राठौर उर्फ राठौर को पुंदाग इलाके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार वह आदतन अपराधी है और अब तक 13 बार जेल जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद उसकी आपराधिक गतिविधियां जारी रहीं।

मामले की शुरुआत पुंदाग निवासी रिंटू सिंह के घर हुई चोरी से हुई थी। 7 जून को दर्ज प्राथमिकी के बाद पुंदाग ओपी पुलिस ने जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज की जांच में एक संदिग्ध बाइक सवार की पहचान हुई, जिसके आधार पर पुलिस ने विभिन्न इलाकों में सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान संतोष राठौर पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके पास से चोरी के लाखों रुपये मूल्य के जेवरात बरामद किए। पूछताछ में आरोपी ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए। उसने बताया कि वह किसी भी चोरी की वारदात से पहले बाइक चोरी करता था और उसी बाइक का इस्तेमाल घरों की रेकी तथा चोरी की घटना को अंजाम देने में करता था।

पुलिस जांच में सामने आया कि पुंदाग में चोरी करने से पहले आरोपी ने हजारीबाग से एक काली बाइक चोरी की थी। इसके बाद वह रांची पहुंचा और कई दिनों तक इलाके में घूमकर बंद घरों की पहचान की। रेकी पूरी होने के बाद उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

संतोष राठौर का आपराधिक रिकॉर्ड भी काफी लंबा है। वह राउरकेला में आठ बार, रायपुर में दो बार, रांची के होटवार जेल में एक बार और छत्तीसगढ़ में भी जेल जा चुका है। उसके खिलाफ रांची के अरगोड़ा, पुंदाग और बरही समेत कई थानों में चोरी के मामले दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार आरोपी रात दो से तीन बजे के बीच चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। दिन के समय वह बाइक से इलाके की रेकी करता और यह सुनिश्चित करता कि घर लंबे समय से बंद है। यदि शाम तक घर में ताला लगा रहता, तो वह रात में वहां पहुंचकर चोरी कर लेता था।

जांच में यह भी सामने आया कि संतोष चोरी के दौरान हमेशा काले रंग के कपड़े पहनता था और काली बाइक का ही इस्तेमाल करता था, ताकि अंधेरे में उसकी पहचान मुश्किल हो। पुलिस के मुताबिक वह 9 मई को छत्तीसगढ़ की जेल से रिहा हुआ था। जेल से बाहर आने के बाद वह हजारीबाग पहुंचा, वहां से बाइक चोरी की और फिर रांची के रातू क्षेत्र में किराये का मकान लेकर रहने लगा। यहीं से वह लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। पुलिस अब उसके अन्य मामलों और संभावित सहयोगियों की भी जांच कर रही है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post