Breaking News

गिरिडीह पहुंची JPL टी-20 ट्रॉफी, रांची टाइटंस ने किया भव्य रोड शो

Giridihi : झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) टी-20 2026 के आगाज से पहले गिरिडीह में क्रिकेट का उत्साह चरम पर नजर आया। इंडियन प्रीमियर लीग की तर्ज पर आयोजित होने जा रहे इस टूर्नामेंट की ट्रॉफी रविवार को गिरिडीह पहुंची, जहां रांची टाइटंस टीम के खिलाड़ियों और टीम ऑनर ने शहर भ्रमण कर लोगों में जोश भर दिया। पूरे शहर में ट्रॉफी यात्रा को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

झारखंड प्रीमियर लीग का शुभारंभ 10 जून से होने जा रहा है। लीग में शामिल छह टीमों ने अपने-अपने खिलाड़ियों का चयन कर लिया है। इसी बीच गिरिडीह की चर्चा खासतौर पर रांची टाइटंस टीम को लेकर हो रही है, क्योंकि टीम की ऑनरशिप गिरिडीह के चर्चित व्यवसायी और सलूजा गोल्ड के सतविंदर सिंह सलूजा के पास है।

रांची टाइटंस के ऑनर सतविंदर सिंह सलूजा ने बताया कि उनका खेलों के प्रति झुकाव पहले से रहा है और इसी सोच के साथ उन्होंने टीम बनाई। उन्होंने कहा कि टीम में झारखंड के अलग-अलग जिलों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मौका दिया गया है, जिससे युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन मंच मिलेगा।

रविवार को निकाली गई ट्रॉफी यात्रा को गिरिडीह के एसपी डॉ. बिमल कुमार, मेयर प्रमिला मेहरा और डिप्टी मेयर सुमित कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान ट्रॉफी को पूरे शहर में घुमाया गया। मौके पर अमरजीत सिंह सलूजा, तरणजीत सिंह सलूजा और जोरावर सिंह सलूजा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

एसपी डॉ. बिमल कुमार ने कहा कि जेपीएल जैसे आयोजन खिलाड़ियों के लिए बड़ा अवसर साबित होंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि झारखंड के खिलाड़ी भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन करेंगे। वहीं मेयर प्रमिला मेहरा ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों के अंदर प्रतिस्पर्धा की भावना को मजबूत करती हैं और युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं।

उप महापौर सुमित कुमार ने कहा कि जेपीएल ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणादायक साबित होगा। उन्होंने कहा कि छोटे शहरों और गांवों के खिलाड़ियों को अब अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मौका मिलेगा। रांची टाइटंस के ऑनर अमरजीत सिंह ने बताया कि क्रिकेट की लोकप्रियता पूरे देश में है और झारखंड में जेपीएल टी-20 एक नई शुरुआत लेकर आया है।

रांची टाइटंस टीम में कप्तान राजनदीप सिंह और उपकप्तान शिखर मोहन सहित कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी शामिल हैं। टीम में आयुष भारद्वाज, सत्या सेतु, यश भगत, कुमार अंकित, युवराज सिंह, ओम सिंह, आर्यन हूदा, सचिन यादव, प्रिंस मुर्मू, जतीन पांडेय और इशान ओम जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं। टीम के कोच रतन कुमार और कौशल किशोर सिंह जबकि टीम मैनेजर रजनीश सहाय हैं। अब क्रिकेट प्रेमियों की नजरें 10 जून से शुरू होने वाले इस बहुप्रतीक्षित टूर्नामेंट पर टिकी हैं।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post